Call us 9:00am - 6:00pm

+91-9024234521, 9414402558

Monday to Friday

10:00 AM - 6:00 PM

E-mail us

dspmrvm@gmail.com

गंगापुर सिटी राजस्थान।23/अप्रैल 2026 गुरुवार । आज प्रातः, पांच बजे

  • Home
  • News & Events
  • गंगापुर सिटी राजस्थान।23/अप्रैल 2026 गुरुवार । आज प्रातः, पांच बजे
Awesome Image

गंगापुर सिटी राजस्थान।23/अप्रैल 2026 गुरुवार । आज प्रातः, पांच बजे

गंगापुर सिटी राजस्थान।23/अप्रैल 2026 गुरुवार । आज प्रातः, पांच बजे लगभग डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली जी 20/258 सेक्टर 7 रोहिणी दिल्ली में सुनियोजित कूट रचित योजना बना कर एक गैंग ने हमला करने हेतु आए। ऑफिस को तोड़ कर ऊपर गए। वहां कोई नहीं मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के केबिन को तोड़ा गया। सैफ अलमारी तोड़ कर खंगाला गया। और 8 मिनट में वापस गए। स्थानीय पुलिस रोहिणी सेक्टर 7 दिल्ली मौके पर पहुंच गई और अपना अनुसंधान कर रही है। इस प्रकार कि घटना पूर्व में भी घट चुकी हैं। बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जिंदल राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राहुल गोयल राष्ट्रीय प्रभारी की हत्या का प्रयास हो रहा हैं। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय महामंत्री नादर सिंह ने गृह मंत्री जी को सूचित कर त्वरित संज्ञान लेने हेतु निवेदन किया है। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उर्मिला यादव ने बताया कि भारत सरकार को त्वरित गति से सुरक्षा देनी चाहिए। श्रीमती यादव जी ने कहा कि जब तक सुरक्षा नहीं होगी। तब तक ऑफिस बंद रहेगा। मंच के राष्ट्रीय संयोजक गुरुकुल विश्वविद्यालय निर्माण कमेटी के विजय शुक्ला जी ने गृहमंत्री जी से त्वरित संज्ञान लेने हेतु अनुशंसा की है। असम के राष्ट्रीय एडवाइजर कमेटी सदस्य श्री जोगेंद्र प्रसाद सिंह जी ने गहरी चिंता प्रगट की आतंकवादी खुले घूम रहे है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच एक हिन्दू राष्ट्र निर्माण पर अहम भूमिका निभा रहे है। उनको मिटाने वाले लोगों समझ जाए लाखो हिन्दू सनातन संस्कृति हिन्दुत्व का एक विशाल मंच है। इसकी सुरक्षा का दायित्व भारत सरकार का है। बाबूजी आज राष्ट्रीय कार्यालय का अवलोकन किया। बाबूजी आगे कार्य मातृछाया बंगला पर से करेंगे। आज पूरा देश चिंतित है।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली से जुड़ने के लिए संपर्क करे

Call us on

+91-9024234521, 9414402558

Email us

dspmrvm@gmail.com